महोबा(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश मे महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र मे शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक और बाईक की जोरदार भिड़ंत मे एक युवक की मौत हो गयी तो एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उप अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया की कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग मे काली पहाड़ी के पास हुयी घटना के समय बाईक सवार युवक 19 वर्षीय विनोद और 20 वर्षीय पंकज चौधरी सामान खरीदने निकटवर्ती कबरई कस्बे को जा रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार मे आ रहे ट्रक ने उन्हें रोंद दिया. घटना मे ट्रक से बुरी तरह कुचल जाने पर युवक विनोद की मोके पर ही मौत हो गयी. जबकि पंकज चौधरी गंभीर रूप से घायल हुआ.राहगीरो से खबर पाकर मोके पर पहुंची पुलिसे ने उसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. जहाँ उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रिफ़र कर दिया. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की दुर्घटना के उपरान्त ट्रक का चालक गाड़ी को छोड़ कर भाग गया. जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है. दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवक झारखण्ड के निवासी बताये गए है. वह यहां डहर्रा स्थित ग्रेनाईट खदानो मे एल एन टी मशीन चलाते थे. पुलिस ने मृत युवक के शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना युवकों के परिजनों को भेज दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हरी कृष्ण पोद्दार