क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l पुलिस लाइन राजगढ़ में पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और शारीरिक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड ग्राउंड पर आयोजित इस सुव्यवस्थित परेड का निरीक्षण एसपी अमित तोलानी ने किया और उन्होंने परेड की सलामी भी ली। इस दौरान पुलिस बल ने अनुशासित व व्यवस्थित तरीके से मार्च पास्ट सहित विभिन्न परेड अभ्यासों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट टर्नआउट और प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एएसपी केएल बंजारे सहित जिले के सभी एसडीओपी उपस्थित रहे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक उर्मिला चौहान एवं टू-आईसी सूबेदार इति शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न थानों, यातायात, एमटी शाखा और डॉग स्क्वाड के जवान शामिल हुए। परेड के बाद पुलिस वाहनों व बलवा नियंत्रण सामग्री का भी निरीक्षण किया गया।-निखिल/राजगढ़/11/4/2026