कटिहार, (ईएमएस)। बिहार की कटिहार पुलिस ने 10 अप्रैल को जिले भर में व्यापक अभियान चलाया जिसमें विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। कटिहार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांडों में 47 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जबकि अजमानतीय वारंट के तहत 20 और जमानतीय वारंट के तहत 18 अभियुक्तों को पकड़ा गया। शराब से जुड़े मामलों में भी पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 37 लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हत्या के प्रयास के एक मामले में भी गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विदेशी शराब की 64.8 लीटर बरामदगी की गई। वाहन चेकिंग अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 6,79,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अन्य बरामदगी में पुलिस ने 1 अपहृत व्यक्ति को सकुशल मुक्त कराया, साथ ही 1 ऑटो और 1 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। संतोष झा-११ अप्रैल/२०२६/ईएमएस