जबलपुर, (ईएमएस)। बेलबाग पुलिस ने भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास सार्वजनिक स्थान पर चल रहे एक जुए के फड़ पर छापा मारकर 10 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 6 हजार रुपए जब्त किए है| बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर भानतलैया मयूरकला मूर्तिकार के पास सार्वजनिक स्थान पर लाईट के उजाले में जुआ मन्ना खेल रहे जवाहर अहिरवार, विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा, सोहेल अख्तर, सुशील राय, प्रिंस रैकवार, बालचंद जैन, बेड़ीलाल अहिरवार, रितेश साहू, राजा गुप्ता, रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर उनके पास से 52 पत्ते तथा नगदी 1 लाख 6 हजार रूपये जब्त करते हुए सभी जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 11 अप्रैल 2026