- जोन कमिश्नर ने राजधानी के वार्डों का किया निरीक्षण रायपुर (ईएमएस)। नगर पालिक निगम रायपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल एवं अन्य अधिकारियों के साथ वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 और माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सिटी प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता वॉल राइटिंग, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और वार्डों की समग्र स्वच्छता व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। जोन अध्यक्ष श्री ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और हर वार्ड में स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 अप्रैल 2026