क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


- वारदात : पड़ाव में सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत लटकारी के पड़ाव में कल देर रात दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया| युवक के पेट में चाकू लगा और उसकी अतड़िया बाहर आ गई| घायल को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| घायल युवक सब्जी मंडी पड़ाव में फुटकर सब्जी का व्यापार करता है| घटना के संबंध में लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक निवासी दिनेश उर्फ शरद पटेल सब्जी मंडी में सब्जी का कारोबार करने के बाद रात 10.30 बजे दुकान बंद कर रहा था, तभी आरोपी डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ्ज्ञ गाली गलोज की और मना करने पर डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार ने पकड़ लिया और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर ने पेट व गर्दन में चाकू से जानलेवा हमलाकर दिया, जिससे उसके पेट की अतड़िया बाहर निकल आई। घटना की सूचना मिलने पर दिलीप पटेल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया| पुलिस ने आरोपी डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार एवं क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर के विरूद्ध धारा 296(ए), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 11 अप्रैल 2026/ 05.12