- फर्जी ई-मेल आईडी से सौदा कर लगाई चपत जबलपुर, (ईएमएस)। डोमिनोज फ्रेंचाईजी देने के नाम पर फर्जी ईमेल आईडी भेजकर विजयनगर निवासी एक युवक से 2 लाख 65 हजार 500 रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है| विजयनगर थाना पुलिस ने इस मामलें में ऑनलाईन ठगी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है| घटना के संबंध में विजयनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कचनार बरसाना निवासी 43 वर्षीय आनय तिवारी के मोबाइल पर 21 फरवरी 2026 को डोमिनोज पिज्जा कंपनी के कथित मेल आईडी से एक मेल आई और एक फोन कॉल आया, जिसमें बात करने वालें ने खुद को नीतीश पाठक कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताया और फ्रेंचाईजी देने की बातचीत की| वह झांसे में आ गया| इसके बाद उसने फिर उसके जीमेल आईडी पर एक मेल भेजा, जिसमें डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने की प्रक्रिया शुरु करने का वादा किया गया था। उसने दस्तावेज नीतीश पाठक के कॉल करने पर उसके द्वारा बताई गई मेल आई डी डोमिनोज फ्रेंचाईजी एडदरेड जुबीलेट डॉट कॉम पर जमा कर दिए| आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड फर्म का नाम, आयकर रिटर्न (पिछले 2 साल), पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदक), प्रस्तावित साइट की अलग-अलग कोणों से ली गई तस्वीरें, प्रस्तावित साइट का 360 डिग्री व्यू वीडियो, प्रस्तावित साइट का लाइव लोकेशन शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, वर्तमान व्यवसाय का विवरण बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने)। दिनाक 10 मार्च 2026 को मेल आया की डोमिनोज फ्रैंचाइज़ी के लिए मेरा एप्लिकेशन चयन हो गया है आनय ने बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट नंबर में 2 लाख 65 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किये नीतीश पाठक को फोन पर सूचित किया और उन्हें एक पुष्टिकरण ईमेल भी भेजा। दिनांक 10 मार्च 2026 को डोमिनोज़ की वेबसाइट ब्राउज़ करते समय आनय ने वेबसाइट पर पढ़ाः ‘‘किसी भी फ्रैंचाइज़ संबंधी प्रश्नों के लिए, सीधे डोमिनोज फ्रेंचाईजी एडदरेड जुबलफूड डॉट कॉम पर ईमेल करें। हमें कुछ ऐसे मामले मिले हैं जिनमें धोखेबाज जुबिलैट फूडवर्क्स बनकर भोले-भाले निवेशकों से डोमिनोज़ फ्रैंचाइज़ का वादा करके पैसे मांग रहे हैं। इसके बाद आनय को ईमेल आईडी डोमिनोजफ्रेंचाईजीएडदरेटजुबलफूड की जगह डोमिनोज-फ्रेंचाईजीएडदरेटजुबीलैंटफूडवर्क-इन होने से पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। 11 मार्च 2026 को, नीतीश का फोन आया और एक ईमेल मिला जिसमें उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र शुल्क के रूप में 4 लाख 72 हजार रुपये के भुगतान के लिए कहा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी डोमिनोज फ्रेंचाइजी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक 2 लाख 65 हजार 500 /- रुपये लेकर हडपने वाले के विरूद्ध धोखाधडी करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4), 319(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 11 अप्रैल 2026/ 05.12