क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


- सभी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की हैं। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर कुल 98 वारंटियों और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में फरार कथित आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने सघन दबिश अभियान चलाते हुए 4 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए। कार्यवाही जारी रखते हुए 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। इस तरह 2 दिनों में कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी सहित 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किए गए सभी कथित आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे थे। कोरबा पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। - 12 अप्रैल / मित्तल