नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में एक घर से बेटी की शादी के लिए रखे सोने के गहने और 1.45 रूपये लाख नकद चोरी हो गए। चोरों ने 6 अप्रैल को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पश्चिमी जिले के रघुबीर नगर में चोरों ने एक घर में रखे सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। वह गहने और नकदी घर के मालिक ने अपनी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर इकट्ठा की थी। पीड़ित परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने उसे दुख में बदल दिया। जिस सफाई से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोर को घर के चप्पे-चप्पे की सटीक जानकारी थी। वहीं वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस इस मामले चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है। पीड़ित अमर नाथ ने बताया कि घर में बेटी की शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इसी के लिए उन्होंने अलमारी और पेटी में करीब 1,45,000 रुपये नकद और सोने की तीन चेन व कुंडल संभाल कर रखे थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/12/ अप्रैल /2026