क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


- समूह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया, 6 साल के बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के वरिष्ठ कलाकारों की 104 कलाकृतियां प्रदर्शित की इन्दौर (ईएमएस) कैनरीज आर्ट गैलेरी में संस्था क्रिएट स्टोरीज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय समूह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विश्व कला दिवस के पूर्व आयोजित इस कला प्रदर्शनी में इंदौर सहित म.प्र के विभिन्न शहरों के 61 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई जो कि बच्चों से लेकर सीनियर कलाकारों तक की कला भावों को प्रदर्शित करने का माध्यम बनी। इन प्रदर्शित कलाकृतियों में कला की उम्र का अनुभव नहीं बल्कि सोच और भावनाओं की अभिव्यक्ति नजर आई। आयोजको के अनुसार इस प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य रूप से कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। प्रदर्शनी में 6 साल के बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के वरिष्ठ कलाकारों के 104 आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए। कलाकृतियों में फोक आर्ट, मंडला आर्ट, मॉडर्न आर्ट, एब्सट्रेक्ट, मॉडर्न फिगरेटिव और रियलिस्टिक पेंटिंग्स को पेश किया गया। इसके साथ ही ऑयल पेंटिंग, एक्रेलिक, वाटर कलर, पेंसिल स्केच, चारकोल, डॉट पेंटिंग, क्ले वर्क, थ्रेड आर्ट, रेजिन जैसे माध्यमों से इन्हें तैयार किया गया था। आनंद पुरोहित/ 12 अप्रैल 2026