क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट द्वारा रंजीत हनुमान मंदिर के बाहर लगाई गई जल मित्र प्याऊ का विधिवत शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव और रंजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय अग्रवाल और संदीप नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था संघ मित्र के पारस सोनगरा, प्रफुल्ल मंत्री, सत्यनारायण राठी और अनिल का इसमें सहयोग रहा। ट्रस्टियों के अनुसार गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट की इस पहल का उद्देश्य आमजन और मूक पशु-पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। आनंद पुरोहित/ 12 अप्रैल 2026