क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील झा के मार्गदर्शन एवं कामगार सेना संभाग अध्यक्ष राधे खांडेकर के नेतृत्व में सेवा सहकारी समिति मर्यादित ऐरमशाही पं.क्र. 687 शाखा मस्तूरी में हुए धान घोटाला के संबंध में जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने दी। ज्ञापन में बताया गया कि संस्था प्रबंधक बबलू घृतलहरे और हरि ओम राइस मिल की मिलीभगत से 164 किलो धान के स्थान पर खाली बारदाना वाहन क्रमांक सीजी 12स्स् 222 में दिनांक 6.4.2026 को भेजा गया, जिससे लाखों की शासकीय क्षति हुई। आरोप है कि बिना धान के कंप्यूटर में एंट्री कर ष्ठह्र नील किया गया। शिवसेना ने समिति के स्टॉक और रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन कर दोषियों से आर्थिक क्षति की वसूली की मांग की है। उचित कार्यवाही न होने पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश महासचिव सुनील झा, कामगार संभाग अध्यक्ष राधे खांडेकर सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे। मनोज राज 12 अप्रैल 2026