बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हॉस्टल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित कर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजयुमो बेलतरा पूर्वी मंडल ने साइंस कॉलेज बालक छात्रावास में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्र प्रथम की भावना, सेवा, सुशासन और अंत्योदय के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने अपने विचार साझा किए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक राष्ट्रवादी विचारधारा से जोडक़र राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में ऋषभ चतुर्वेदी सहित भाजयुमो के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनोज राज 12 अप्रैल 2026