क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। एनटीपीसी सीपत में 11 अप्रैल को एनटीपीसी चिकित्सालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। एनटीपीसी सीपत के अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन, एनटीपीसी सीपत हॉस्पिटल और बिलासा ब्लड सेंटर ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। परियोजना प्रमुख स्वपन मंडल और संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल ने शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदान, जीवनदान की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 76 लोगों ने रक्तदान कर इस सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महाप्रबंधक सुरोजित सिन्हा, विकास खरे, अपर महाप्रबंधक अनुराग गौतम, विभागाध्यक्ष जयप्रकाश सत्यकाम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनीश समन सहित अन्य विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख ने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। शिविर के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदान की समस्त प्रक्रिया सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई गई। मनोज राज 12 अप्रैल 2026