क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार थानान्तर्गत कल गोराबाजार स्पोर्टस क्लब के सामने स्थित मुथुट फायनेंस कम्पनी में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात एक युवक अचानक गश खाकर गिर गया जिसे ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। गोराबाजार पुलिस ने बताया कि चौधरी मोहल्ला पाटन निवासी जन्वेश यादव कल गोराबाजार स्पोर्टस क्लब के सामने स्थित मुथुट फायनेंस कम्पनी में गार्ड की नाईट ड्यूटी पर तैनात था इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गया जिसे ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सुनील साहू / मोनिका / 12 अप्रैल 2026/ 02.41