जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर पिंक सिटी रोड घूम रहे एक बदमाश को हुलिये के आधार पर धर दबोचा तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल मिली है जिसमें एक कारतूस लोड था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल व कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ २५-२७ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि कल मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि एक लड़का जो मटमैली सफेट टीशर्ट व काला लोबर पहना है अपराध करने की नियत से देशी पिस्टल लेकर पिंक सिटी रोड पर घूम रहा है। मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हर्ष वर्से बताया जिसकी तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल मिली है। जिसे चैक करने पर उसमें कारतूस लोड था। सुनील साहू / मोनिका / 12 अप्रैल 2026/ 02.43