क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। समाज सेवा की दिशा में लगातार सक्रिय मॉडल हाई स्कूल 1999 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए पंडित लज्जा शंकर झा ( मॉडल हाई ) स्कूल के पूर्व छात्रों के द्वारा पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के तहत मॉडल हाई स्कूल को 25 गमले प्रदान किए| मॉडल हाई स्कूल बेच 1999 के सदस्य सैय्यद ताहिर अली ने बताया कि पूर्व छात्रों ने मिलकर “मानवता फंड” के माध्यम से लगातार सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इस फंड के माध्यम से इससे पहले गौरीघाट क्षेत्र में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही गाजी नगर स्थित शासकीय उर्दू स्कूल और कुंडम के शासकीय स्कूल में 160 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, ऊनी टोपियां और ऊनी दस्ताने वितरित किए गए थे। इस अवसर पर अभिषेक केसरवानी, चित्रांश यादव, सैय्यद ताहिर अली,आशीष सेन,खालिद अहमद,लोकेश द्विवेदी,डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी ,अंकित श्रीवास्तव, श्रेणिक जैन, विकास विनोदिया, डॉ राहुल चतुर्वेदी नीतीश शुक्ला , अनुराग द्विवेदी सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 12 अप्रैल 2026