- पंज प्यारों की अगुवाई में निकला भव्य नगर कीर्तन जबलपुर, (ईएमएस)। गुरुद्वारा प्रेमनगर में आज से तीन दिवसीय बैसाखी महापर्व की शानदार शुरुआत हो गई। यहां पंज प्यारों की अगुवाई में जहां भव्य नगर कीर्तन निकाला गया वहीं दूसरी तरफ मदनमहल स्थित दशमेश द्वार के शीर्ष पर खालसा पंथ का धार्मिक प्रतीक चिह्न खंडा साहिब स्थापित किया गया । इस मौके पर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसवीर सिंह ने चढ़दी कला की विशेष अरदास प्रार्थना संपन्न करवाई । तदोपरान्त श्रीगुरू ग्रंथ साहिब जी का मुखवाक आदेश श्रवण करवाया । इस मौके पर मीठी लस्सी छबील के साथ ही गुरु का लंगर वितरित किया गया। प्रधान साहब मंजीत सिंह ननडा ने आभार व्यक्त किया। रणजीत सिंह भोमराह एवं सचिव सुरिंदर सिंह ने संचालन किया।इस दौरान प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारीगण चरण जीत सिंह कैला, हरमीत सिंह धन्जल, बलजीत सिंह मांगट,अवतार सिंह प्लाहा, अजायब सिंह कैंबो एवं पार्षद श्रीमती निशा राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल रहे। बैसाखी महापर्व का पहला कीर्तन दरबार आज 13 अप्रैल को रात्रि 7 बजे से अर्धरात्रि 12.15 बजे तक लगेगा । इसमें देश विदेश के प्रसिद्ध रागी जत्थे एवं कथाकार और इतिहासविद शिरकत करेंगे। 14 अप्रैल को दिनभर धूमधाम के साथ बैसाखी महापर्व मनाया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 12 अप्रैल 2026/ 03.32