- माल कमाकर दूसरे शहर जाकर बढ़ी वारदात करने का था प्लान - लुटेरो-खरीददार सहित पॉच आरोपी गिरफ्तार, पौने पॉच लाख के आईफोन बरामद भोपाल(ईएमएस)। बढ़ती लूट की वारदातो के बीच शहर की हबीबगंज थाना पुलिस ने राहत भरी कार्यवाही करते हुए शातिर मोबाइल लुटरो को गिरफ्तार पॉच वारदातो का खुलासा किया है। करीब सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगालने के बाद पुलिस ने लूट करने वाले बदमाशो और माल खरीदने वालो सहित पॉच आरोपियो को गिरफ्तार कर लूटे गये पौने पॉच लाख के आईफोन बरामद किये है। बदमाशो ने थाना हबीबगंज, पिपलानी, एमपी नगर थाना इलाको में मोबाईल लूट की वारदातो को अंजमा दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव चौकसे से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अनुज चौकसे पिता ग्याप्रसाद चौकसे (22) निवासी छोला नाका गणेश मंदिर के पास थाना छोला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह कॉलेज छात्र है। 7 मार्च की रात करीब 9 बजे वह 10 नम्बर मार्केट हबीबगंज में सड़क किनारे खडे होकर मोबाईल पर बात कर रहा था। उसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक के आये और उसके हाथ से आईफोन मोबाइल झपट कर फरार हो गये। बदमाशो का सुराग जुटाने के लिये पुलिस टीम ने बदमाशो के भागने का रुट मैप तैयार कर उन रास्तो पर लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। फुटेज में हाथ लगे सुरागो के बाद टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लूट करने वाले दो बदमाशो को 5 नम्बर स्टाप हबीबगंज के पास से घेराबंदी कर पकड लिया। - पूछताछ में बनती गई आरोपियो की चैन, पॉच गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियो ने बताया की वह तीन दोस्त घुमने के लिए निकले थे। तभी तीनो ने जल्दी पैसे कमाकर दूसरे शहर जाकर बडी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। योजना बनाने के बाद हबीबगंज से छात्र का आईफोन मोबाईल झपटकर भाग गये। आरोपियो ने मोबाइल फोन अकबर को देना बताया। पुलिस ने अकबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने खुलासा किया की वह मोबाइल उसने घोडा नक्कास हुनमानगंज क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाने वाले अयान अली बेच दिया है। आगे की चैन बनाते हुए पुलिस ने अयान अली से पूछताछ की तब उसने मोबाइल आरोपी अकबर उर्फ उजेफ खान को बेचने के लिए देने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल जप्त कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण में अन्य धाराओ का इजाफा किया। आगे की पूछताछ में बदमाशो ने थाना हबीबगंज, पिपलानी, एमपी नगर में मोबाईल लूट की घटनाओ को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 5 आईफोन मोबाइल जप्त किए है। - यह है मोबाइल लुटने वाला गिरोह, और खरीददार गिरफ्तार आरोपियो में अयान खॉन (20), फिरोज खान (19) दोनो निवासी, सुन्दर नगर अशोका गार्डन और मुशरर्फ (20) निवासी, सेमरा थाना अशोका गार्डन के नाम शामिल है, इन तीनो ने लूट की वारदातो को अंजाम दिया है। वहीं मोबाइल खरीददार के आरोपी अकबर उर्फ उजेफ खान (24) और अयान अली (21) दोनो निवासी गौतम नगर के नाम शामिल है। आरोपी मुशरर्फ के खिलाफ थाना अशोका गार्डन में चार अपराधिक मामले दर्ज है। जुनेद / 12 मार्च