क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


- ओरियंटेशन कार्यक्रम के जरिए गैस कनेक्शन देने के लिये मैनपावर बढ़ाने पर जोर ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति के लिये पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा आईटीआई ग्वालियर में ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पीएनजी गैस कनेक्शन देने के लिये आवश्यक मैनपावर बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पीएनजी कनेक्शन के फायदे के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आईटीआई ग्वालियर के प्राचार्य पुष्कर बंसल और खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी सहित गैस कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।