12-Apr-2026
...


- टाल में भड़की आग, 7 लाख की लकड़ी राख जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा क्षेत्र के गंगा सागर स्थित एक लकड़ी के टाल में शनिवार की देर रात करीब 3 बजे आग लग गई| टाल के अंदर कुछ कर्मचारी भी सो रहे थे| वो आग की लपटे देखकर बाहर निकले, वर्ना बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था| इस हादसे में टाल में रखी 7 लाख रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई| घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गंगा सागर गढ़ा स्थित सत्य साईं टिम्बर एडं प्लाइवुड में देर रात तीन बजे के लगभग अचानक आग लग गई। लकडिय़ों में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। टिम्बर टॉल से उठ रही आग की लपटें देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन लकडिय़ों में लगी आग फैलती ही जा रही थी। तत्काल दमकल को खबर दी। नगर निगम दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक के बाद एक करीब पांच गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे तक लगातार पानी डाला तब आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की घटना में टॉल में रखी करीब सात लाख रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई, इसके अलावा टॉल में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। सुनील साहू / मोनिका / 12 अप्रैल 2026/ 05.48