क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) मध्य रेलवे, पटना में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/दक्षिण) के पद पर कार्यरत वरिष्ठ रेल अधिकारी रामाश्रय पांडेय ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। रेल इंजीनियर्स सेवा 1990 बैच के अधिकारी पांडेय वाराणसी मंडल में डीआरएम और उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में मुख्य इंजीनियर रह चुके हैं। इसके अलावा रेलवे बोर्ड, हाजीपुर और आरवीएनएल में भी उन्होंने अहम जिम्मेदारियां निभाई। उनके पास रेल प्रशासन और इंफास्ट्रक्चर विकास का लंबा अनुभव है। वे आईआईटी रुड़की और आईआईटी दिल्ली से शिक्षित है और उन्होंने इटली, स्पेन, सिंगापुर समेत कई देशों में उन्नत प्रशिक्षण हासिल किया है। आनंद पुरोहित/ 13 अप्रैल 2026