क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनन्द गोधा, विनय बाकलीवाल, सुवालाल दगड़ा, अविनाश जैन, नवीन गोधा के आतिथ्य में संयोगितागंज दिगम्बर जैन छावनी द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन में वरिष्ठ समाज श्रेष्ठियों का सम्मान किया गया । ज्योतिषाचार्य एम के जैन के अनुसार इस अवसर पर सुशीलादेवी जैन, कमलादेवी जैन, निर्मला खापरा, शान्तिलाल बिलाला, कुसुम जैन, शीलकुमार जैन, रमेशचंद पाटनी, नाथुलाल जैन, डॉ एम सी अजमेरा का शॉल, श्रीफल, अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया, स्वागत अध्यक्ष प्रकाश बड़जात्या, नेमीचंद लुहाड़िया, सुशील गोधा, पवन बिलाला, नवीन गोधा, आशीष पाटनी, हर्ष गोधा ने किया, संचालन कैलाश वेद, संजय शाह एवं शैलेष वेद ने किया । आभार वीणा डोसी ने माना। आनंद पुरोहित/ 13 अप्रैल 2026