राज्य
13-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के शिव नगर इलाके में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम चोरी के मामले में दो आरोपियों का पीछा कर रही थी। जब पुलिस ने उन्हें चोरी की बाइक के साथ पकड़ाए तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई घायल हो गए। फिर भी बहादुर पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों शातिर बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी नांगलोई के रहने वाले हैं और उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल एवं औजार बरामद हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरि नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर इलाके में रविवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एक खूनी संघर्ष में बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई घायल हो गए लेकिन जांबाज पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों शातिर बदमाशों को मौके पर ही धर दबोच लिया। अधिकारी के अनुसार, रानी बाग थाने में 10 अप्रैल को दर्ज चोरी के मामले में पुलिस को दो वांछित आरोपियों की तलाश थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम (जिसमें एएसआई विनोद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल अभिषेक शामिल थे) इन आरोपियों का पीछा करते हुए शिव नगर की गली संख्या पांच स्थित मकान संख्या डब्ल्यूजे 88सी पर पहुंची। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/अप्रैल /2026