जबलपुर, (ईएमएस)। सबसे ज्यादा जनसंख्या के क्षेत्र जो कि पूरे जबलपुर को बांधने का कार्य करने वाली रोड अंबेडकर चौक से लेकर रद्दी चौकी तक जो कि सबसे ज्यादा व्यस्त यातायात क्षेत्र है और अव्यवस्थाओं का केंद्र बिंदु बन गया है जिसके आमजन, व्यापारी वर्ग, छात्र, अधिवक्ता, रेलवे, अन्य कई फैक्ट्रियों के आने जाने के मुख्य मार्ग जिससे सभी लोग हमेशा जाम से परेशान है। आदर्श क्रांति संगठन के संयोजक सरमन रजक, विवेक अवस्थी, अधिवक्ता सुधीर शर्मा, नरेश चक्रवर्ती , पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे, राजेंद्र गुप्ता अधिवक्ता, राजेश पराग, संजू भोजक, अतुल गुप्ता, दीपक ठाकुर, राजेश मंझार, चंदन चौधरी, अरविंद पैगवार, गोपी प्रजापति, राजेश कोल, राजेश बचवानी, राजकुमार सिंहा, ज्वाला दुबे, सुनील तिवारी, अनूप सिंह, अशोक ठाकुर, राजेश सोनी, कमला पटेल, शरद ठाकुर आदि ने जल्द से जल्द फ्लाई ओवर बनाएं जाने की मांग की है। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 03.31