राज्य
13-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बाहरी दिल्ली के बापरौला में मुठभेड़ के बाद कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के दो शूटरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ तड़के चार बजे हुई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने बाहरी दिल्ली इलाके में बापरौला के पास सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैरों में एक-एक गोली लगने से वे घायल हो गए। मुठभेड़ तड़के चार बजे हुई। दोनों के पास के दो अत्याधुनिक पिस्टल और कई गोलियां मिले हैं। इनके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/अप्रैल /2026