क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


नोएडा (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली में सोमवार को मयूर विहार फेज-1 से चिल्ला बॉर्डर तक भीषण जाम लग गया। नोएडा सेक्टर 14 के पास मजदूरों द्वारा अचानक सड़क अवरुद्ध करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पूर्वी दिल्ली में सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जहां मयूर विहार फेज-1 से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक लंबा जाम लग गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नोएडा की ओर कामगारों द्वारा अचानक लगाए गए जाम के चलते इस रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए पुलिस ने डीएनडी फ्लाईवे और एनएच-24 (गाजीपुर) की ओर डायवर्जन किया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मैन्युअली ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे हैं, लेकिन जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/अप्रैल /2026