राज्य
13-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मंथनश्री संस्था द्वारा स्वर्गीय रमादेवी नेमा स्मृति काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मॉरीशस से गोवर्धन सिंह सच्चिदानंद फ़ौदार थे। अध्यक्षता विजय नेमा अनुज ने की। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ गीता,गंगा,गायत्री है। मुख्य वक्ता राजेश पाठक प्रवीण ने माँ के अनंत स्वरूप की व्याख्या करते हुए मंथनश्री की रचनात्मकता पर प्रकाश डाला। संतोष नेमा ने अपने स्वागत उद्बोधन में स्वर्गीय श्रीमती रमा देवी के आध्यात्मिक, धार्मिकसामाजिक,एवं साहित्य अनुरागी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सरस्वती वंदना श्रीमती अर्चना द्विवेदी गुदालु, अतिथि स्वागत तरुणा खरे एवं ज्योति प्यासी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कविता राय एवं आभार कविता नेमा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में माँ पर केंद्रित काव्य गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवं प्रभावी रचनाओं की प्रस्तुतियाँ दी। कवियों में डॉ. कृष्ण कुमार नेमा,रश्मि पाण्डेय,प्रभा बच्चन श्रीवास्तव,प्रीति नामदेव,नवनीता दुबे,राम वल्लभ गुप्त इंदौरी,प्रदीप नामदेव,संजय जैन मुंबई,रेखा नेमा,इंजी.हेमंत कुमार जैन ज्योति प्यासी,डॉ.सलमा जमाल,मदन श्रीवास्तव,संध्या द्विवेदी, नवनीता दुबे,आदि ने मां पर केंद्रित सुंदर मनभावन रचनाएं प्रस्तुत कीं। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 06.15