राज्य
13-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन को येलो लाइन से जोड़ने की मांग जोर पकड़ रही है, यह मुद्दा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने भी उठा है। इससे यमुनापार के पांच लाख से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन को येलो लाइन से जोड़ने की मांग जोर पकड़ रही है। यह मुद्दा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने पहुंचा है। पिंक लाइन को भजनपुरा या नानकसर-सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन से येलो लाइन के कश्मीरी गेट बस अड्डा या दिल्ली विश्वविद्यालय स्टेशन से जोड़ने की मांग उठ रही है। विशेषज्ञों का भी मानना है अगर ऐसा किसा जाता है तो इसका बड़ा लाभ यमुनापार की जनता को मिल सकेगा, आवागमन का समय बचेगा, यातायात जाम कम होगा, प्रदूषण की समस्या भी कम होगी। अभी कुछ समय पहले पिंक लाइन का मौजपुर से मजलिस पार्क तक दिए गए विस्तार को शुरू कर दिया गया है, मगर जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि विस्तार दी गई पिंक लाइन तिमारपुर होते हुए मजलिस पार्क निकल जाती है, जबकि यमुना से अधिकतर यात्री कश्मीरी गेट या दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले होते हैं। गत दिनों यह मुद्दा दिल्ली विधानसभा में भी उठ चुका है। इसके साथ ही शास्त्रीपार्क मेट्रो स्टेशन के जीटी रोड से भी आगमन और प्रस्थान की सुविधा दिए जाने की भी मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, करावल नगर, यमुना विहार जैसे घने इलाके शामिल हैं वहां से प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोग शास्त्रीपार्क, कश्मीरी गेट और विश्चविद्यालय मेट्रो स्टेशन की ओर आते जाते हैं। मुख्य साधन: अभी अधिकतर लोगों के पास निजी वाहन, बस का है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/13/अप्रैल /2026