- पाठक सम्मेलन में उमड़ी भीड़,पत्रिका के माध्यम से जीवन बदलने का दिया संदेश बिलासपुर (ईएमएस)। ग्राम टांडा में अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ की गई।सम्मेलन में अखंड ज्योति पत्रिका के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से नंदिनी पटनवार जिला समन्वयक, राम कुमार श्रीवास, गणेश श्रीवास, छेदीलाल कश्यप, जागेश्वरी साहू एवं नरोत्तम कौशिक ने अपने विचार व्यक्त किए। 1938 से शुरू हुई पत्रिका, आज 30 लाख पाठकों तक पहुंच वक्ताओं ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव द्वारा वर्ष 1938 में अखंड ज्योति पत्रिका का लेखन एवं वितरण स्वयं अपने हाथों से प्रारंभ किया गया था। आज यह पत्रिका अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से देश-विदेश में 10 भाषाओं में 30 लाख से अधिक पाठकों तक पहुंच चुकी है और समाज में एक लोकप्रिय पत्रिका के रूप में स्थापित हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में ग्राम सरपंच संजय कौशिक, उधोराम प्रजापति, भारत श्रीवास, बहुरा साहू, मंतराम साहू, अश्वनी कौशिक, जगन्नाथ कौशिक, राकेश कौशिक, चित्रकांत कौशिक, सोनाऊ साहू, मदन साहू, जगदीश साहू, देव प्रसाद कश्यप, केजाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और पाठक उपस्थित रहे। मनोज राज 13 अप्रैल 2026