क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


- छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना का घेराव का ऐलान बिलासपुर (ईएमएस)। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम दगोरी स्थित नोवा पॉवर प्लांट में शनिवार रात को हादसा हो गया। लगातार हो रहे हादसों के खिलाफ छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना ने कड़ा रुख अपना लिया है। हाल ही में हुए गंभीर हादसे में मजदूरों के झुलसने की घटना के बाद संगठन ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए घेराव का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढय़िा क्रान्ति सेना ने आरोप लगाया है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, औद्योगिक सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। मजदूरों को न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं और न ही सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बार-बार हादसों से क्षेत्र में आक्रोश संगठन का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम हैं। इन घटनाओं से क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है और मजदूरों में डर का माहौल बना हुआ है। एफआईआर दर्ज करने और जांच की मांग संगठन ने मांग की है कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्लांट प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक या प्रशासनिक जांच कराने की मांग भी की गई है।इसके हादसे में घायल मजदूरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें सम्मानजनक व पर्याप्त मुआवजा देने की मांग उठाई है। मनोज राज 13 अप्रैल 2026