क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल के कमरे में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। होटल महावीर के एक कमरे में दबिश देकर पुलिस ने 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से भारी नकदी बरामद होने के साथ ही होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिस पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1,44,000 रुपए नगद बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। होटल संचालक भी जांच के घेरे में जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जुआ खेलने के लिए होटल का कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किया गया था। प्रारंभिक जांच में होटल संचालक एस.के. सिन्हा की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिसके चलते उसे भी मामले में आरोपी बनाकर जांच के दायरे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. महेश सिंह (38), कस्तूरबा नगर 2. हीरालाल पाल (41), कस्तूरबा नगर 3. अक्की जायसवाल (28), कस्तूरबा नगर 4. छोटू सिंह (20), कस्तूरबा नगर 5. संदेश मसीह (40), कस्तूरबा नगर 6. अनिल कुमार वर्मा (30), कस्तूरबा नगर 7. आकाश भोई (39), कस्तूरबा नगर 8. विशाल छाबड़ा (40), शांति नगर मनोज राज 13 अप्रैल 2026