क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


मधुबनी, (ईएमएस)। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में विद्यालय अवलोकन कार्यक्रम के 27 वें दिन सोमवार को मिथिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बसुआरा मधुबनी के प्रशिक्षु छात्र-शिक्षकों द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भावी शिक्षकों ने अपने मार्गदर्शक गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक मिथिलांचल पाग एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जहां आधुनिक शिक्षा और प्राचीन संस्कृति का सुंदर समन्वय दिखा। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं के कार्य कुशलता की सराहना की. वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार राय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, मो. रूहुल्लाह, प्रदीप कुमार पंडित ,शिक्षिका शांति कुमारी, उम्मे हबीबा, जीनत परवीन,संगीता कुमारी रजक स्मिता शंकर, रोजी प्रिया,पूजा कुमारी सुमन, कामिनी कुमारी, वंदना कुमारी शिक्षा सेवक दीपक कुमार एवं छोटू कुमार सदाय सहित सभी लोगों ने छात्र-शिक्षकों को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया. शिक्षकों ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक आदर्श शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। प्रार्थना सभा अपने प्रिय गुरुजनों को सम्मानित होते देख स्कूल के सैकड़ों बच्चे हर्षित और प्रफुल्लित नजर आए। ​यह आयोजन न केवल प्रशिक्षु शिक्षकों के अनुभव का हिस्सा बना, बल्कि इसने विद्यालय के छात्रों के बीच गुरु-सम्मान का एक सशक्त संदेश भी संप्रेषित किया। प्रशिक्षु ग्रुप लीडर धनंजय कुमार एवं स्मिता कुमारी के साथ साथ मो. शहजाद, शबनम खातून,मो. हैदर अंसारी, मोहम्मद दानिश, लक्ष्मी कुमारी, प्रिया प्रीतम, गोविंद सदाय एवं शिवानी कुमारी ने सम्मिलित रुप से इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया। - कार्तिक कुमार/संतोष झा-१३ अप्रैल/२०२६/ईएमएस