13-Apr-2026
...


- संघ के सचिव डीएम के सामने रखेंगें शिक्षकों की समस्या मधुबनी, (ईएमएस)। पूर्व सांसद सह महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में गौशाला रोड स्थित संघ भवन में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष फैयाज अहमद ने किया। बैठक में सचिव, मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखण्ड से लेकर जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के सफल संचालन के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल स्तर पर नए शिक्षकों के अभिनंदन के लिए एक रूप रेखा तैयार किया गया। राज्य संघ द्वारा निर्गत प्राच्य- प्रभा पत्रिका का अधिकाधिक पाठक बनाने का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में सदस्यों नें प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के कार्य जैसे मासिक अनुपस्थिति विवरणी जमा करने, महगाई भत्ता, आवास भत्ता, रुग्नावकाश, मातृत्व-अवकाश, सेवांत लाभ,बकाया भुगतान आदि में कार्यालय कर्मी द्वारा अवैध वसूली पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। जिला सचिव श्री शंभू कुमार झा को अधिकृत किया गया कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी मधुबनी से शिष्टमंडलीय वार्ता के लिए समय लिया जाय ताकि संबधित कर्मियों पर कठोरतम अनुशासनिक कारवाई करने, विभाग के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी जिला शिक्षा पदधिकारी द्वारा विशिष्ट शिक्षकों का वेतन संरक्षण एवं सेवा पुस्तिका संधारण, कालबद्ध प्रोन्नति, शहरी परिवहन भत्ता आदि कार्यों में शिथिलता पर खेद प्रकट किया गया। बैठक में जिला सचिव कोअधिकृत किया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ इन समस्याओं के शीघ्र निष्पादन के लिए शिष्टमंडल के साथ जिला पदाधिकारी के साथ वार्ता करेंगें। अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिक एवं परिचारी का वेतन भुगतान करवाना सुनिश्चित करने,नियमित कोटि के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महगाई भत्ता अन्तर्वेतन सुनिश्चित करने के संबंध में भी अधिकारियों से वार्ता करने की बात बैठक में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष दिलिप कुमार सिंह, परीक्षाध्यक्ष कुमार पशुपति नाथ परीक्षा सचिव मो. ओवेदुल्ला, कोषाध्यक्ष संजीव नयन झा, संपादक रंजीत पासवान, छात्र कल्याण पर्षद के मृत्युञ्जय प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव राजा राम झा, मनोज पाठक, अंजनी कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, उदयनाथ उदयन, कैलाश पति झा, विनोद कुमार, रामप्रवेश महतो, उज्ज्वल कुमार, अंजनी कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। - कार्तिक कुमार/संतोष झा-१३ अप्रैल/२०२६/ईएमएस