13-Apr-2026
...


- नगर निगम कार्यालय में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का सीधा प्रसारण कार्यक्रम संपन्न नारी शक्ति की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता कटनी, (ईएमएस)। नगर पालिक निगम कार्यालय स्थित एमआईसी कक्ष में सोमवार को “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों तथा विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने सहभागिता दर्ज कराई। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों में गहरी रुचि दिखाई और पूरे आयोजन को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उपस्थित नारी शक्तियों ने ऐसे आयोजनों को समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी महिलाओं ने संतोष व्यक्त किया। नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु पूर्व से सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थीं। एमआईसी कक्ष में बेहतर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर, टीवी एवं सुदृढ़ इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे प्रसारण बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुआ। ईएमएस / 13/04/2026