क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


- स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पहल जबलपुर, (ईएमएस)। स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न रखते हुए इसे एक जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से नगर निगम अध्यक्ष, पार्षदों और स्थानीय नागरिकों के साथ स्वयं मैदान में उतरे। अभियान को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य वार्डों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करना है ताकि हर गली और मोहल्ला चकाचक नजर आए। सामूहिक संकल्प........... निगम अध्यक्ष ने सभी स्थानीय जनों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने आह्वान किया कि कचरा न फैलाना और न फैलने देना ही जबलपुर का नया संकल्प है। जन-भागीदारी का सैलाब........... इस अभियान में केवल सफाई मित्र ही नहीं, बल्कि सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग स्वेच्छा से शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने झाड़ू उठाकर श्रमदान किया। पार्षदों का नेतृत्व.......... वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व संभालते हुए जनता को डस्टबिन के उपयोग और कचरा पृथक्करण गीला और सूखा कचरा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने कहा, जबलपुर हम सबका घर है और इसे स्वच्छ रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 06.38