पृथक्कीकृत कचरा परिवहन न करने तथा कचरा जलाने वालों के विरूद्ध भी होगी सख्त कार्यवाही निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के संबंध में आहूत स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की बैठक में दिये निर्देश भोपाल (ईएमएस)। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की बैठक आहूत कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की और कचरा पृथक्कीकरण न करने सहित स्वच्छता के अन्य मानकों का पालन न करने तथा गंदगी फैलाने वालों से संवाद कर समझाइश दी जाये तथा समझाइश के उपरांत प्रभावी ढंग से स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने सभी स्वच्छताकर्मियों की उपस्थिति प्रातः 06:00 बजे तक दर्ज कराने, कचरा वाहनों का संचालन नियत समय पर हर हाल में सुनिश्चित करने और प्रत्येक ट्रिप में कचरा वाहन की पूरी क्षमता अनुसार पृथक्कीकृत कचरा ही ट्रांसफर स्टेशन पहुंचाने और मिक्स कचरा परिवहन करने वाले डोर-टू-डोर कचरा वाहन चालक, हेल्पर व सुपरवाइजर तथा कचरा जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त वरूण अवस्थी सहित प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य मैदानी अमला मौजूद था। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने सोमवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले की बैठक आहूत की और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत स्वच्छता की गतिविधियों, कचरा प्रबंधन आदि संबंधी कार्यों की समीक्षा की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने कचरा प्रबंधन को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने, कचरा जमीन पर न गिरने देने, डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि कचरा पृथक्कीकरण सहित स्वच्छता के अन्य मानकों का पालन न करने वालों तथा सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर उन्हें निरंतर समझाइश देने तथा उनके विरूद्ध प्रभावी ढंग से स्पॉट फाईन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने सभी स्वच्छताकर्मियों की उपस्थिति प्रातः 06:00 बजे सुनिश्चित कराने, डोर-टू-डोर कचरा वाहनों का नियत समय पर संचालन कराने और प्रत्येक ट्रिप में पूरी क्षमता अनुसार पृथक्कीकृत कचरा परिवहन कराने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि जो कचरा वाहन चालक, हेल्पर, सुपरवाइजर मिक्स कचरा गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों पर भेजे उनके विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाए साथ ही निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि कचरे में आग लगाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने निर्देशित किया कि बल्क गार्बेज जनरेटर्स को चिन्हित कर सर्वे करें और उनका पंजीयन भी अनिवार्य रूप से कराएं। हरि प्रसाद पाल / 13 अप्रैल, 2026