राज्य
13-Apr-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर टीबडी स्थित अंबेडकर पार्क में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश की एकता और अखंडता की गारंटी है। आज उस संविधान को सुरक्षित रखना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के पथ प्रदर्शक थे और कांग्रेस हमेशा उनके दिखाए सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिब) है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि वर्तमान समय में जब भाईचारे को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, तब बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि बाबा साहेब के मिशन को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा और कांग्रेस गरीबों व शोषितों की आवाज बुलंद करती रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर आधारित प्रेरक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संजय पालीवाल, तीरथ पाल रविश प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत, वीरेंद्र रावत, संजय पालीवाल, तीरथ पाल रवि, बालेश्वर सिंह, अशोक शर्मा, मदन लाल, संतोष चैहान , राव आफाक, फुरकान अली, जगत सिंह रावत, गोपाल दत्त जोशी, सतेंद्र प्रधान, पूनम भगत, सुनील अरोड़ा, तेज प्रकाश साहू, ओपी चैहान, सुंदर मनवाल, , दीपक कपूर, राजीव चैधरी, सौरव सैनी, लता जोशी, अंजू मिश्रा, गार्गी राय, चम्मन पीर, शिवम गिरी, सुमन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आकाश बिरला, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, तेज प्रकाश साहू, उत्कर्ष वालिया, अशोक शर्मा, विक्रम शाह, उपेंद्र, जेपी शर्मा, जगत सिंह रावत, गोपाल दत्त जोशी, मनोज जाटव, महेश प्रताप राणा , राजबीर चैहान ,मनोज जाटव, दीपक टंडन, सोम त्यागी, मनोज सैनी, आशु श्रीवास्तव, विमला पाण्डेय,कैलाश भट्ट, बादल गोस्वामी, बृजमोहन बर्तवाल, दिव्यांश अग्रवाल दिनेश पुंडीर, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी, अनुज माहेश्वरी, करण सिंह राणा, विमल शर्मा, ऋषभ गिरी अश्वनी कौशिक, यश शर्मा अमन अंसारी, मधुकांत गिरी, सुंदर मनवाल, दिनेश वालिया, हरजीत सिंह, मनोज धनगर, सुनील सिंह, तेलु राम, उदय सिंह, दिनेश वालिया, विमल चैधरी, राजेंद्र भारद्वाज, बिना जाटव, आशीष गोस्वामी, कपिल पाराशर आदि उपस्थिति रहे। (फोटो-16) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 अप्रैल 2026