राज्य
13-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख और रूबीना खान द्वारा निगम बजट बहस में दिए बयानों के बाद उपजे वंदेमातरम मुद्दे पर शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके चलते पार्षद फौजिया शेख को आज एम जी रोड थाने बुलवाकर उससे पूछताछ की गई इस दौरान उसके बयान भी दर्ज किए गए। मामले में अब कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल को भी पूछताछ और बयान के लिए बुलाया जाएगा। एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार भाजपा पार्षद दल के आवेदन पर जांच शुरू करते कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम को एमजी रोड थाने पर पूछताछ और बयान के लिए बुलवाया था। करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ चली। जिसमें उस दिन हुए घटनाक्रम के बारे में जानने के साथ ही उसी दिन के वीडियो को भी देखा गया। एसीपी विनोद दीक्षित, टीआई विजय सिंह सिसौदिया और महिला पुलिसकर्मी ने पार्षद फौजिया शेख से पूछताछ की ओर उसके कथन लिए। एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार अब इस मामले में कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल से भी पूछताछ की जाएगी। आनंद पुरोहित/ 13 अप्रैल 2026