क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


- पूर्व के चोरी मामलों में भी थे संलिप्त - पकड़ा गया फरार आरोपियों को - आरोपियों से चोरी में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल सहित माल मशरूका बरामद कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना, चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी हंसराज खाण्डे निवासी पीपरपारा कोहड़िया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 1 से 6 अप्रैल के मध्य वह अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी एवं गुल्लक में रखी नगदी रकम, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर और होम थियेटर चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार प्रार्थी अटल अमित बाघ फारेस्ट डिपो के पास पोड़ी बहार के रहने वाले ने थाना सिविल लाईन रामपुर 8 अप्रैल को एक लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 अप्रैल की शाम 6 बजे ग्लेडबिन कुमार के क्वा.नं. एनडी 12 सीएसईबी कॉलोनी में इसके मौसा अपने लडका के शादी बारात में रायपुर गया था। 8 अप्रैल को जब सुबह 6 बजे पड़ोसी ने इसके मौसा ग्लेडबिन को मोबाइल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। तब प्रार्थी को सूचना मिलने पर घर जाकर अंदर जाकर घूसकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे हुए 35 हजार रुपए चॉदी के कुछ सिक्के कुल 40,000 रूपये के सम्पति को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कथित आरोपी पूर्व में इसी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त थे, जिसमें 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चालान किए जा चुके हैं तथा शेष आरोपी फरार थे, जिन्हें इस कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है। विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। -14 अप्रैल / मित्तल