राज्य
14-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आइ-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को मनी लांड्रिंग मामले में 10 दिन की ईडी हिरासत में भेजा। यह कार्रवाई बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला सीबीआइ की नवंबर 2020 की प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से जुड़े करोड़ों रुपये के कोयला चोरी और तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था। ईडी का दावा है कि इस नेटवर्क से जुड़े एक हवाला ऑपरेटर ने आई-पैक की कंपनी इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026