राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। संपत्ति विवाद में नियमों की अनदेखी कर एक पक्ष को हिरासत में लेने के आरोप में चितरंजन पार्क थाने की महिला एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की। आरोप है कि एसएचओ ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के खिलाफ कलंदरा (धारा 107/151) काटकर उन्हें बंद कर दिया। बाद में रिहा होने पर पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले और एसएचओ की भूमिका की शिकायत की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026