राज्य
14-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में 46 लाख रुपये की निवेश ठगी के मामले में जमशेद नामक खाता धारक को केरलम से गिरफ्तार किया है। पीड़ित को उच्च रिटर्न का झांसा देकर ट्रेडिंग ऐप के ज़रिए ठगा गया था। आरोपित ने अपने बैंक खाते में ठगी से हासिल 10 लाख रकम प्राप्त की थी और फिर उस रकम को आगे ट्रांसफर कर दिया था। उसका खाता समन्वय पोर्टल पर 21 से ज्यादा शिकायतों से जुड़ा पाया गया। डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक जमशेद, केरल के मलप्पुरम ज़िले का रहने वाला है। स्कूल छोड़ने के बाद उसने आटो ड्राइवर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। 2015 में वह सऊदी गया था और जेद्दा शहर में मछली बाजार में काम किया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026