बस्ती (ईएमएस)। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जयंती अवसर पर अर्जक समाज के राष्ट्रीय संयोजक गौरीशंकर और भारतीय दलित वर्ग संघ के राष्ट्रीय सचिव साधूशरन आर्य के संयोजन में कटेश्वर पार्क और ओपेक चिकित्सालय कैली परिसर, निर्मली कुण्ड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही उनके योगदान पर चर्चा किया। उपस्थित लोगों में बाबा साहब के 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया गया। कार्यक्रम में भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, सिद्धनाथ प्रजापति, वी.पी.राव, जे.पी कन्नौजिया, रमेश चन्द्र गौतम, रामशंकर निराला, ज्ञानदास कन्नौजिया, संदीप कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, रवि पासवान, शोभी सोनकर, सुनील कुमार, अमर, तीजू प्रसाद, चीनी, दीनदयाल आदि शामिल रहे। 14 अप्रैल /2026