महोबा(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश मे महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र मे मंगलवार को एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था मे पड़ा पाए जाने से ह्ड़कंप का माहौल है. अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया की मुख्यालय के सुभाष नगर मे उप कारागार के पीछे सुनसान इलाके मे पड़े मिले 22 वर्षीय युवती के शव की पहचान प्रियंका रायकवार के रूप मे की गयी है. उसका मकान घटना स्थल से कोई 200 मीटर दूर बताया गया है. पिता मानिक चंद्र समेत परिवार के सभी लोग कल रात गेंहूँ काटने गए थे और घर मे प्रियंका अकेली रह गयी थीं.सुबह टहलने के लिए निकले लोगो ने युवती का शव वीराने मे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी. तब पुलिस ने मोके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लिया. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा की युवती अपने घर से दूर सुनसान क्षेत्र मे कैसे पहुंची तथा उसकी हत्या की गयी यह अभी स्पस्ट नहीं है. लेकिन मृतका के शव के प्रारम्भिक परीक्षण मे उसके शरीर पर चोट के निसान पाए गए है. पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है. मामले मे परिजनों ने पुलिस को सोपी तहरीर मे प्रियंका की हत्या की आशंका ब्यक्त की है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फारेंसिक टीम से स्थलीय साक्ष्यों का संकलन कराकर जांच पड़ताल शुरू की है. पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और पुलिस को घटना का शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए है. - हरी कृष्ण पोद्दार