क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


महोबा (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र मे मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध तरीके से नाले मे पड़ा पाए जाने से सनसनी फ़ैल गयी. पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बताया की झांसी - मिर्ज़ापुर रोड के हैवतपुरा बाईपास स्थित नाले मे 26 वर्षीय युवक हरदयाल का शव पाया गया.युवक के शव पर जले के निशान पाए गए है. जिससे उसकी हत्या की आशंका ब्यक्त की जा रही है. घटना स्थल उसके घर के पिछवाड़े का है.परिजनों के अनुसार रात मे भोजन आदि के उपरान्त हरदयाल अपने कमरे मे जाकर सो गया था. वह कब निकल कर मोके पर पहुंचा यह रहस्यमय है. पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया है. पुलिस घटना के अनावरण के लिए मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताँछ कर रही है. फारेंसिक टीम को मोके पर भेज कर साक्ष्य संकलित कराये गए है. मृतक के परिवारी जनो द्वारा युवक के आचरण उसके मित्र सर्किल के सम्बन्ध मे कोई जानकारी से मामला संदिग्ध बना हुआ है. उल्लेखनीय है की जिले मे एक ही दिन मे संदिग्ध तरीके से शव मिलने की यह दूसरी वारदात है. इसके पहले पुलिस ने महोबा मुख्यालय के सुभाष नगर क्षेत्र मे सुबह एक 22 वर्षीय युवती प्रियंका का शव उसके घर के पास सुनसान इलाके मे पड़ा हुआ बरामद किया था. - हरी कृष्ण पोद्दार