क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) | म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लिमि.भिण्ड के महाप्रबंधक श्री अमरेश शुक्ला की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उपभोक्ता संबंधित मामलों का विशेष जायजा लिया गया एवं साथ ही उनके द्वारा निम्न बिन्दूओं पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया। बैठक में किसान संघ की ओर से अवेधश सिंह कुशवाह (जिला अध्यक्ष भा. कि. संघ), कुलदीप सिंह भदौरिया (प्रान्त उपाध्यक्ष), सौरभ सिंह भदौरिया (नगर अध्यक्ष), गम्भीर सिंह भदौरिया (तेहसील अध्यक्ष अटेर), भूरे सिंह यादव (जिला कार्यकारणी भिण्ड) एवं रामकरन सिंह भदौरिया (खडेरीपुरा) एवं अन्य कृषि उपभोक्ता की उपस्थित दर्ज की गई। कृषि कार्य हेतु कंपनी नियमानुसार कृषकों को दिन में विद्युत प्रदाय किये जाने संबंधी योजना पर चर्चा हुई। सोलर बिजली के संबंध में विशेष जागरूकता एवं किसान संघ का ध्यान कृषिको द्वारा कुसुम योजनान्तर्गत भिण्ड जिले मैं लगाये जा रहे सोलर प्लांट के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कृषि पंपों पर कैपेसीटर बैंक लगाने एवं पुराने कैपेसीटर बैंक की जांच करने संबंधी जागरूकता लाने हेतु अनुरोध किया गया। कृषि उपभोक्ताओं एवं किसान संघ के सदस्यों को कंपनी के पोर्टल डच्बर््.पद के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कृषि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग एवं फायदों पर विस्तृित चर्चा की गई। कृषि उपभोक्ताओं की फीडर एवं विद्युत प्रदाय संबंधी समस्याओं को भी सुना गया एवं शीघ्र निराकरण करने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये। ओ.वाय.टी. योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं वैधानिक कार्य कराने हेतु अवगत कराया गया ताकि अनावश्यक विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत पंचनामा से बचा जा सकें। म.प्र.शासन द्वारा समाधान योजना 2025-26 को 15 मई 2020 तक बढ़ाई गई है। जिसका पूर्ण लाभ हेतु कृषिको को जागृत करने की चर्चा की गई।