क्षेत्रीय
- लहार, रौन, भिंड, मेहगांव, गोहद एवं अटेर के विभिन्न ग्रामों में किया गया ग्राम सभाओं का आयोजन भिंड ( ईएमएस ) | जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिंड द्वारा विकासखंड लहार, रौन, भिंड, मेहगांव, गोहद एवं अटेर के विभिन्न ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया एवं ग्राम पंचायतों को योजना विधिवत रूप से हस्तांतरित की गई। जिसमें सरपंच, सचिव एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही। साथ ही विभिन्न ग्रामों में जल परीक्षण हेतु थ्ज्ज्ञ रिफिल का वितरण किया गया तथा जल परीक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों को योजना के संचालन, संधारण एवं रख रखाव की जानकारी भी दी गई।