क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) कोतवाली क्षेत्र में गुब्बारा फाटक के पास सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह राठौर (62) गुब्बारा फाटक से जिंसी नाला रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को अस्पताल लाया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई पुलिस में मर्ग कायम कर लिया है |