- ड्यूटी से लौटते समय 407 मिनी ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर - वाहन चालक गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में कटघोरा-ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर एक 407 वाहन ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। इस घटित हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान आशुतोष कुमार सिंह (29) के रूप में की गयी हैं, जो एसईसीएल सुराकछार खदान में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा हैं कि आशुतोष ड्यूटी के बाद बुलेट से अपने घर लौट रहे थे। ढेलवाडीह बायपास पर सामने से आ रही एक 407 मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से सिर और सीने में गंभीर चोटें आई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उन्हें सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायल युवाक को उपचार हेतु लाया गया, जहा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कटघोरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त 407 वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ड्राइवर वाहन चालक से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के कारण बायपास मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया। 14 अप्रैल / मित्तल